अफगानिस्तान से करीब 60,000 लोग अमेरिका पहुंचे
विभाग ने बुधवार को जारी अद्यतन आंकड़ों में बताया कि यहां आने वाले 17 प्रतिशत लोग अमेरिकी नागरिक और स्थायी निवासी हैं जो अफगानिस्तान में थे। ये लोग तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमाने के बाद वहां फंस गए थे।
विभाग ने बुधवार को जारी अद्यतन आंकड़ों में बताया कि यहां आने वाले 17 प्रतिशत लोग अमेरिकी (America) नागरिक और स्थायी निवासी हैं जो अफगानिस्तान (Afghanistan) में थे. ये लोग तालिबान (Taliban) के अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमाने के बाद वहां फंस गए थे. यह भी पढ़े: तालिबान का असली चेहरा: अफगानिस्तान में महिला खेलों पर पाबंदी लगाई
उसने बताया कि बाकी 83 प्रतिशत लोगों में विशेष आव्रजक वीजा वाले लोग भी शामिल है जिन्होंने अमेरिका या नाटो के लिए किसी न किसी रूप में काम किया. साथ ही कई तरह के ‘‘संवदेनशील’’ अफगान नागरिक भी शामिल है जिन्हें तालिबान से खतरा हो सकता था जैसे कि महिलाएं और मानवाधिकार कार्यकर्ता.
डीएचएस मंत्री अलेजांद्रो मेयरकास ने बताया कि बहुत कम लोगों को अमेरिका में प्रवेश से रोका गया है लेकिन उन्होंने इसके बारे में यह बताने से इनकार कर दिया कि ऐसे लोगों की संख्या कितनी है.
एपी गोला मनीषा
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2021 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

