देश की खबरें | नोएडा में नौकरियों की पेशकश करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन धरे गये
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर नोएडा में कथित रूप से फर्जी कॉलसेंटर चलाने और एयरलाइन में नौकरी दिलाने का वादा कर सैंकड़ों लोगों को ठगने को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरोह के सरगना शदाब मलिक (26) और उसके दो साथियों-- प्रियंका गोस्वामी (22) एवं कुमुद रंजन कमलेश (40) को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग कोविड-19 महामारी के कारण नौकरी गंवा चुके लोगों को निशाना बनाते थे।

यह भी पढ़े | India-China Standoff: भारत से जारी गतिरोध के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- अवैध रूप से स्थापित किए गए लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश को वह नहीं देता है मान्यता.

पुलिस के मुताबिक मलिक और गोस्वामी अपने आप को मियां-बीबी की तरह पेश करते थे और वे नोएडा में किराये के एक एपार्टमेंट में रहते थे जहां से वे कॉल सेंटर चलाते थे। महिला अपने आप को एयर इंडिया के एचआर विभाग की एक अधिकारी बताती थी।

यह मामला तब सामने आया जब उनकी ठगी के शिकार हुए अनवेश दत्ता गुप्ता ने यहां पालम थाने में नौकरी की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करायी। गुप्ता ने पुलिस को बताया कि एयरलाइन में नौकरी दिलाने के बहाने उससे आरोपियों ने 71,875 रूपये ठग लिये।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: सीएम नीतीश कुमार कल बिहार के बांका से चुनावी रैली की करेंगी शुरुआत, विपक्ष पर कर सकते हैं तीखा हमला.

अबतक पुलिस को आरोपियों के विरूद्ध कम से कम 10 शिकायतें मिल चुकी हैं।

पुलिस ने बताया कि संदिग्धों का पता लगाने के लिए उसने तकनीकी निगरानी की मदद ली और आरोपियों के बैंक खाते एवं कॉल रिकार्ड जुटाए। जांच के दौरान पता चला कि अपराध के लिए उपयोग में लाये गये बैंक खाते और मोबाइल नंबर फर्जी पहचानों पर खुलवाये गये थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइबर निगरानी और सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मलिक को गिरफ्तार किया। उसे ऐसे ही अपराध में पहले उत्तराखंड पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि अन्य संदिग्धों के सभी संभावित ठिकानों पर छापा मारा गया जिसके बाद उसका साथी कुमुद रंजन कमलेश पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार से धरा गया और गोस्वामी भी पुलिस के हत्थे चढ़ी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)