देश की खबरें | कानून की पढ़ाई करने की इच्छुक 77 वर्षीय महिला ने शीर्ष न्यायालय में दायर की याचिका
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 सितंबर कानून की पढ़ाई करने की इच्छुक 77 वर्षीय एक महिला ने उच्चतम न्यायालय का रुख कर एलएलबी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिये अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष निर्धारित कर दिये जाने के ‘बार काउंसिल ऑफ इंडिया’ (बीसीआई) के नये नियम को चुनौती दी है।

उत्तर प्रदेश स्थित साहिबाबाद निवासी राजकुमारी त्यागी ने तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं मिलने पर एक याचिका दायर कर इस मुद्दे पर पहले से लंबित उस विषय में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया, जिसमें बीसीआई के नियम को चुनौती दी गई है।

यह भी पढ़े | Post COVID-19 Management Protocol: कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्थ प्रोटोकॉल, पोस्ट रिकवरी अवधि के लिए दिए ये महत्वपूर्ण सुझाव.

बीसीआई के नियमों के मुताबिक पांच वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अधिकतम आयु 20 वर्ष और तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

याचिका में कहा गया है कि त्यागी के पति की मृत्य होने के बाद उनकी संपत्ति को बचाने में कानूनी अड़चने सामने आने पर उन्हें कानून की पढ़ाई में रुचि जगी।

यह भी पढ़े | Cyber Fraudsters: ई-कॉमर्स रीसेल ऐप्स के जरिए धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सेना-अर्धसैनिक बल के जवान बनकर ठगी करने वाले 10 लोग गिरफ्तार; Paytm का भी किया गया इस्तेमाल.

याचिका के अनुसार महिला के पास कोई वकील नहीं होने के कारण उन्हें सभी प्रकार की कानूनी पेचीदगी खुद समझनी पड़ती हैं।

याचिका में कहा गया है कि बीसीआई के नियम संविधान के अनुच्छेद 14 (कानून के समक्ष समानता), 19 (1) (जी) (कोई भी पेशा या वृत्ति का अधिकार) और 21 (व्यक्तिगत स्वतंत्रता तथा जीवन की रक्षा) का हनन करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)