देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 640 नए मामले आए; आठ और मौतें हुईं
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, छह नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 640 नए मामले सामने आए, जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,14,402 तक पहुंच गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में आठ मौतें हुईं, जिससे जिले में मृतकों की कुल संख्या 5,409 तक पहुंच गई।

यह भी पढ़े | Coronavirus: CM केजरीवाल ने कहा- मास्क लगाने का प्रचार प्रसार किसी आंदोलन की तरह करने की जरूरत.

उन्होंने बताया कि जिले में मृत्यु दर 2.52 प्रतिशत है, जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 93.66 प्रतिशत हो गई है।

वर्तमान में जिले में 8,186 मरीजों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | WhatsApp Pay: क्या पैसे भेजने पर लगेगा अलग चार्ज? जानिए व्हाट्सएप पे की 6 अहम बातें.

जिले के प्रमुख शहरों में, कल्याण में अब तक 50,632 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद ठाणे में 47,543 और नवी मुंबई 45,143 मामले आ चुके हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि इस बीच, पड़ोसी पालघर जिले में अब तक संक्रमण के 41,222 मामले आ चुके हैं और 1,019 मौतें हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)