एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 57 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में सेना के दो कर्मियों समेत 57 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 15,758 हो गए।

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 57 नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, 14 नवंबर अरुणाचल प्रदेश में सेना के दो कर्मियों समेत 57 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 15,758 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | बिहार विधान परिषद चुनाव 2020: जेडीयू, बीजेपी, सीपीए ने 2-2 सीटों पर जीत की दर्ज, निर्दलीय उम्मीदवार एक सीट पर कायम.

उन्होंने बताया कि ‘कैपिटल काम्प्लेक्स’ क्षेत्र से 18, वेस्ट कामेंग से 12, ईस्ट सियांग से नौ तथा लेपा राडा जिले से छह मामले सामने आए।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ एल जाम्पा ने कहा कि शुक्रवार को कोविड-19 के 105 मरीज ठीक हो गए।

यह भी पढ़े | Diwali 2020: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के शुभअवसर पर हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा आरती, देखें वीडियो.

इसके साथ ही राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 14,319 हो गई है।

कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 90.86 प्रतिशत है।

अधिकारी ने कहा कि अभी राज्य में 1,392 मरीज उपचाराधीन हैं।

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 से अब तक कुल 47 मरीजों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2020 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).