देश की खबरें | जम्मू से तीन विशेष उड़ानों से 366 प्रवासी ओडिशा के लिए रवाना
जियो

जम्मू, सात जून कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण जम्मू में फंसे 366 प्रवासी लोग तीन विशेष उड़ानों से ओडिशा के लिए रविवार को रवाना हुए।

प्रवासी लोगों ने नवीन पटनायक सरकार और जम्मू कश्मीर प्रशासन का उनकी वापसी का प्रबंध करने के लिए आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | देशभर में 15 अगस्त के बाद फिर से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ने किया ऐलान.

इन प्रवासी लोगों में अधिकतर श्रमिक हैं और सुबह होने के साथ ही जम्मू के अतिरिक्त उपायुक्त ताहिर फिरदौस की निगरानी में इन्हें शहर के विभिन्न हिस्सों से राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के जरिए जम्मू हवाई अड्डे पर लाया गया।

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘122 यात्रियों को ले कर पहली उड़ान सुबह साढ़े नौ बजे रवाना हुई। इसके बाद इतनी ही संख्या में यात्रियों को ले कर दूसरी और तीसरी उड़ान क्रमश:10.20 और 11.30 बजे रवाना हुईं।’’

यह भी पढ़े | बिहार: अमित शाह ने वर्चुअल रैली में कांग्रेस और RJD पर साधा निशाना, सीमा विवाद पर बोले- भारत रक्षा करने में सक्षम.

प्रवासियों की रवानगी के वक्त हवाई अड्डे पर मौजूद फिरदौस ने कहा कि ओडिशा सरकार ने अपने नागरिकों को वापस बुलाने के लिए तीन विशेष उड़ानों का प्रबंध किया है।

उन्हानें कहा,‘‘ हमने किराए के उनके आवासों से हवाई अड्डे तक उनकी यात्रा की व्यवस्था की ताकि विमान में बैठने तक उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।’’

उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों की चिकित्सकों ने जांच की।

प्रवासी कामगार संतोष बोदाह ने ओडिशा के मुख्यमंत्री और जम्मू कश्मीर सरकार का उनकी यात्रा का प्रबंध करने के लिए आभार व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)