देशभर में 15 अगस्त के बाद फिर से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ने किया ऐलान
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा है कि स्कूलों और कॉलेजों को अगस्त 2020 के बाद फिर से खोला जाएगा. उम्मीद है 15 अगस्त 2020 के बाद शैक्षणिक संस्थान खुल जाएं.
नई दिल्ली: कोरोना संकट (Corona Crisis) के कारण पूरे देशभर में मार्च से स्कूल और कॉलेज बंद हैं. इस बीच मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल (HRD Minister Ramesh Pokhriyal) ने कहा है कि स्कूलों और कॉलेजों को अगस्त 2020 के बाद फिर से खोला जाएगा. उम्मीद है 15 अगस्त 2020 के बाद शैक्षणिक संस्थान खुल जाएं." रमेश पोखरियाल ने एक इंटरव्यू में यह बात कही. केंद्रीय एचआरडी मंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा था कि स्कूल और कॉलेज जो 16 मार्च से बंद थे, उन्हें अगस्त 2020 में खोल दिया जाएगा.
मई के अंत में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बारे में विचार किया गया था कि स्कूल और कॉलेज जुलाई में 30 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जाएंगे और कक्षा 8 तक के छात्र घर पर ही रहेंगे. यह भी कहा गया है कि ग्रीन और ऑरेंज जोन में पहले शैक्षिक संस्थानों को खोला जाएगा. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए स्कूल दो पारियों में चलाया जाएगा. हालांकि बाद में मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान दिया, जिसमें कहा गया था कि इस तरह का कोई निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है. यह भी पढ़ें- Unlock 1: देश में कल से खुल रहे हैं धार्मिक स्थल, भक्तों के लिए मंदिरों में किए गए हैं सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के इंतजाम.
छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के कंफ्यूजन के बाद मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश निशंक पोखरियाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि स्कूलों और कॉलेजों को अगस्त 2020 के बाद फिर से खोला जाएगा, संभवतः 15 अगस्त 2020 के बाद शैक्षणिक संस्थानों को खोला जाए.
शैक्षणिक संस्थानों के खुलने के बाद छात्रों और शिक्षकों को कई गाइडलाइंस का पालन करना होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, शिक्षकों को मास्क और दस्ताने पहनने की आवश्यकता होगी, स्कूलों में थर्मल स्कैनर लगाए जाएंगे, केवल दो छात्र तीन-सीटों पर बैठेंगे, सीसीटीवी निरीक्षण किया जाएगा जिसमें देखा जाएगा कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

