एजेंसी न्यूज

IT Hardware PLI Scheme: Dell, HP, Foxconn समेत 27 कंपनियों को नई आईटी हार्डवेयर पीएलआई योजना के तहत मंजूरी- अश्विनी वैष्णव

डेल, एचपी, फॉक्सकॉन और लेनोवो सहित 27 कंपनियों को आईटी हार्डवेयर के लिए नई उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत मंजूरी दी गई है. सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी.

IT Hardware PLI Scheme: Dell, HP, Foxconn समेत 27 कंपनियों को नई आईटी हार्डवेयर पीएलआई योजना के तहत मंजूरी- अश्विनी वैष्णव
Ashwini Vaishnaw

नयी दिल्ली, 18 नवंबर : डेल, एचपी, फॉक्सकॉन और लेनोवो सहित 27 कंपनियों को आईटी हार्डवेयर के लिए नई उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत मंजूरी दी गई है. सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब भारत आईटी हार्डवेयर कंपनियों को नीतिगत आकर्षणों और प्रोत्साहन योजनाओं से लुभा रहा है, और खुद को हाई-टेक विनिर्माण के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए दृढ़ प्रयास कर रहा है.

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पीएलआई आईटी हार्डवेयर योजना के तहत 27 कंपनियों को मंजूरी दी गई है. इनमें से करीब 95 फीसदी यानी 23 कंपनियां पहले दिन से विनिर्माण शुरू करने के लिए तैयार हैं. ” यह भी पढ़ें : हलाल प्रमाण पत्र देकर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने पर मामला दर्ज

उन्होंने कहा, “ये हमें पीसी (कंप्यूटर), सर्वर, लैपटॉप और टैबलेट के विनिर्माण में बड़ी ताकत बनने के लिए तैयार करेगा.” ये 27 कंपनियां 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी. जिन कंपनियों के आवेदन स्वीकृत हुए हैं उनमें डेल, फॉक्सकॉन, एचपी और लेनोवो समेत कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2023 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).