बेंगलुरु, 27 अगस्त मैसूर के तीन व्यक्तियों को कथित तौर पर मादक पदार्थ बेचने के आरोप में यहां गिरफ्तार किया गया और एक ट्रक तथा एक कार से 204 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Karnataka Cattle Ambulance: बीमार मवेशियों के लिए कर्नाटक के 15 जिलों में एम्बुलेंस सेवा शुरू.
उन्होंने कहा कि इस संबंध में समीर बारी (37), कैसर पाशा (41) और इस्माईल शरीफ (38) को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कहा कि बारी आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में स्थित तुनी गांव से कथित तौर पर मादक पदार्थ लेकर आया।
यह भी पढ़े | दिल्ली-NCR में Ola और Uber के ड्राइवरों ने दी 1 सितंबर से हड़ताल पर जाने की धमकी.
इसके बाद उसने पाशा और शरीफ को बेंगलुरु, मैसूरु, रामनगर, चिक्कबल्लपुर और चिक्कमगलुरु में मादक पदार्थ बेचने का काम सौंपा।
पुलिस ने कहा कि आरोपी तमिलनाडु और केरल में भी नशीले पदार्थ बेचने का काम करते थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY