नयी दिल्ली, सात सितंबर सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी हैप्पियस्ट माइंड्स टैक्नालॉजीज का प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) अभिदान के लिये खुलने के पहले दिन सोमवार को ही 2.87 प्रतिशत तक आवेदन पाने में सफल रहा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार आईपीओ में पेश कुल 2,32,59,550 शेयरों के मुकाबले निर्गम में कुल 6,67,09,800 बोलियां प्राप्त हुईं हैं।
यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.
कंपनी के आईपीओ में पात्र संस्थागत खरीदारों की श्रेणी में आठ प्रतिशत, गैर- संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 62 प्रतिशत और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 14.61 गुणा शेयरों के लिये आवेदन प्राप्त हुये।
हैप्पियस्ट माइंड्स टैक्नालॉजीज इससे पहले एंकर निवेशकों से 316 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.
आईपीओ बुधवार, 9 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ में मूल्य दायरा 165 रुपये से 166 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। शेयर मूल्य दायरे के शीर्ष स्तर पर कुल मिलाकर 702 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY