देश की खबरें | अहमदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के 166 नए मामले, तीन की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, तीन सितंबर गुजरात के अहमदाबाद में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 166 नए मामले सामने आए।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 32,013 हो गई है।

यह भी पढ़े | US-India summit 2020: पीएम मोदी ने कहा, निवेश के लिए भारत बनी पहली पसंद, दुनिया का भरोसा बढ़ा, महत्वकांक्षाओं पर नहीं पड़ा कोरोना का असर.

विभाग की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि संक्रमण के नए मामलों में से 150 अहमदाबाद शहर के हैं और 16 जिले के अन्य भागों के हैं।

इस दौरान जिले में कोविड-19 के तीन और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,741 हो गई।

यह भी पढ़े | Delhi Violence: अदालत ने शरजील इमाम को एक अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा.

विभाग के अनुसार वर्तमान में जिले के विभिन्न अस्पतालों में कोविड-19 के 76 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इसके अनुसार जिले में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 26,608 पहुंच गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)