देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,161 नए मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,161 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,58,635 हो गई।
अहमदाबाद, 17 अक्टूबर गुजरात में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,161 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,58,635 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान कोविड-19 से नौ मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या 3,629 पर पहुंच गई है।
विभाग के अनुसार शुक्रवार को 1,270 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। राज्य में अब तक कोविड-19 के 1,40,419 मरीज ठीक हो चुके हैं।
गुजरात में अभी 14,587 मरीज उपचाराधीन हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 08:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

