विदेश की खबरें | पनामा में बाढ़ के कारण एक ही परिवार के 11 सदस्यों की मौत

पनामा के अधिकारी सोमवार को नदी किनारे स्थित उस इलाके में पहुंचे।

मध्य पनामा में उफनती बेजुको नदी का पानी 17 सदस्यों वाले परिवार के घर में घुस गया था। बचने के लिए वे लोग अपने कच्चे घर के ऊपर चढ़े लेकिन इसका लकड़ी का ढांचा भी ढह गया और सभी लोग पानी में गिर गए।

यह भी पढ़े | Firing outside the White House: व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी से मचा हड़कंप, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुरक्षित.

राष्ट्रीय संरक्षण प्रणाली के निदेशक कार्लोस रूम्बो ने बताया कि मरने वाले बच्चों की आयु चार से 12 वर्ष के बीच थी।

राष्ट्रपति लॉरेंटिनो कोर्टिजो ने भी इस हादसे पर दुख जताया है।

यह भी पढ़े | Pakistan में भारी बारिश से 64 लोगों की मौत.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)