देश की खबरें | पालघर में दो साधुओं की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले के 11 आरोपी कोरोना संक्रमित पाए गए
जियो

पालघर, 16 जून महाराष्ट्र के पालघर जिले में भीड़ द्वारा दो साधुओं और उनके चालक की पीट- पीटकर हत्या करने के एक मामले के 11 आरोपी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: किस दिन से काउंट होता है 14 दिन का आईसोलेशन पीरियड, जानें आरएमएल अस्पताल के डॉ. ए के वार्ष्‍णेय से.

जिले के गढ़चिंचले गांव में भीड़ ने कार से मुंबई से सूरत जा रहे दो साधुओं और उनके चालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में कुल 156 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पालघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन उन्हें विभिन्न पुलिस हवालातों में रखा गया है, क्योंकि पालघर जेल में काम चल रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस: इम्युनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन, प्रोटीन के अलावा शरीर के लिए कितना जरूरी हैं जिंक.

उन्होंने बताया कि वाड़ा में पुलिस हवालात में रखे गए 17 आरोपियों की हाल में जांच की गई, जिनमें से 11 लोग संक्रमित पाए गए और छह अन्य की जांच के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

इससे पहले, गिरफ्तार किए गए कम से कम दो आरोपी संक्रमित पाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)