UNSC से इमरान खान को झटका मिलने के बाद दुनिया को दिखाया भारत के परमाणु बम का डर, ट्वीट कर कही ये बात
धानमंत्री इमरान खान ने रविवार को भारत के परमाणु शस्त्रागार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वह इसका संज्ञान ले
इस्लामाबाद: प्रधानमंत्री इमरान खान (Prime Minister Imran Khan) ने रविवार को भारत के परमाणु शस्त्रागार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वह इसका संज्ञान ले. उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव केवल क्षेत्र पर ही नहीं होगा, बल्कि पूरी दुनिया इससे प्रभावित होगी. इमरान ने श्रंखलाबद्ध ट्वीट में कहा, "भारत के परमाणु हथियार हिंदू वर्चस्ववादी फासिस्ट मोदी के नियंत्रण में हैं. इसकी सुरक्षा पर दुनिया गंभीरता से विचार करे, क्योंकि इसका प्रभाव केवल क्षेत्र में ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ेगा."
उन्होंने ट्वीट में कहा, "भारत पर हिंदू वर्चस्ववादी विचारधारा और नेतृत्व ने उसी तरह कब्जा कर लिया है, जिस तरह जर्मनी पर नाजियों ने किया था."इमरान ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "हिंदू वर्चस्ववाद से न केवल भारत में, बल्कि पाकिस्तान में भी अल्पसंख्यकों को खतरा है. यह खतरा पाकिस्तान तक बढ़ गया है."
The World must also seriously consider the safety & security of India's nuclear arsenal in the control of the fascist, racist Hindu Supremacist Modi Govt. This is an issue that impacts not just the region but the world.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) August 18, 2019
बता दें कि पाकिस्तान के साथ ही पाक पीएम इमरान खान जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने के बाद से ही बौखलाए हुए है. इमरान खान ही नहीं पाकिस्तान दूसरे अन्य नेता भी इस बौखलाहट में भारत के खिलाफ अनाप- सनाप बयान दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2019 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

