विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इजरायल से आपसी रक्षा समझौते पर चल रहा है विचार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजरायल के साथ आपसी रक्षा समझौते पर विचार चल रहा है, जिससे अमेरिका और मध्य एशियाई देश के बीच रक्षा संबंध और मजबूत होंगे. फोन पर यह वार्ता इजरायल में चुनाव से ठीक पहले हुई है. चुनाव में नेतन्याहू की पार्टी का विपक्षी पार्टी ब्लू एंड व्हाइट से कड़ा मुकाबला है. अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सात सामूहिक रक्षा समझौतों का सदस्य है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इजरायल से आपसी रक्षा समझौते पर चल रहा है विचार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credit-Getty)

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि इजरायल के साथ आपसी रक्षा समझौते पर विचार चल रहा है, जिससे अमेरिका (America) और मध्य एशियाई देश के बीच रक्षा संबंध और मजबूत होंगे.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट किया कि उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर आपसी रक्षा सहयोग को और आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि इजरायल में चुनाव के बाद वे इस पर चर्चा जारी रखना चाहेंगे.

यह भी पढ़ें : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के तौर पर नहीं चुने जाएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो

फोन पर यह वार्ता इजरायल में चुनाव से ठीक पहले हुई है. चुनाव में नेतन्याहू की पार्टी का विपक्षी पार्टी ब्लू एंड व्हाइट से कड़ा मुकाबला है.

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सात सामूहिक रक्षा समझौतों का सदस्य है. इनमें उत्तर अटलांटिक संधि संगठन, दक्षिण पूर्व एशिया संधि, रियो संधि, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ एक रक्षा संधि, और जापान, दक्षिण कोरिया और फिलीपींस के साथ द्विपक्षीय संधियां शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2019 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).