विदेश

China Bans 105 Apps: चीन ने 'Trip Advisor' समेत दुनिया की 105 ऐप पर लगाया बैन, बताई यह बड़ी वजह

चीन ने अमेरिका सहित कई देशों के 105 ऐप को किया बैन

China Bans 105 Apps: चीन ने 'Trip Advisor' समेत दुनिया की 105 ऐप पर लगाया  बैन, बताई यह बड़ी वजह
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

China Bans 105 Apps: भारत के साथ ही अमेरिका हाल के दिनों में चीन के कई ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. जिसका भारत ने दबे मन से विरोध किया था. वहीं अब चीन बदले की भावना में ट्रिप एडवाइजर (Trip Advisor)  समेत दुनिया की 105 ऐप पर मंगलवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए बैन लगा दिया. इन 105 ऐप में दुनिया के कई बड़े देशों की मशहूर ऐप शामिल हैं. चीनी सरकार (China Government)  के इस फैसले के बाद  इन्हें तुरंत ऐप स्टोर (Apps Store) से हटाने का आदेश दिया है.

चीन (China) ने जिन ऐप को प्ले स्टोर से हटाया है उनमें अमेरिकी ट्रैवल फर्म ट्रिपएडवाइजर भी चीन ने अपने एक अभियान के तहत इन एप्स पर रोक लगाई है जिनमें उन ऐप के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जो कि पोर्नोग्राफी, वेश्यावृत्ति, जुआ और हिंसा जैसी सामग्री फैलाते हैं. चीन का तर्क है इन एप्स की वजह से उसके देश की अपराध में कमी आएगी और लोग ऐसे अश्लील चीजों को देखने से बचेंगे.

यह भी पढ़े: भारत में TikTok सहित 59 चीनी एप्स पर लगा प्रतिबंध, निया शर्मा, कुशल टंडन और काम्या पंजाबी ने कही ये बात

बता दें कि इसके पहले केंद्र सरकार ने 43 मोबाइल एप्लिकेशंस पर पूरी तरह से बैन लगा दिया. 14-15 जून की रात पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई  झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव  बढ़ने के बाद  चीन के करीब 220 चीनी मोबाइल ऐप्स को भारत में बैन कर दिए गए हैं. इनमें टिकटॉक,  यूसी ब्राउजर और पबजी जैसे पॉपुलर ऐप भी शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).