Video: लंदन में बदतमीजी पर उतरे पाकिस्तानी प्रदर्शनकारी, भारतीय उच्चायोग पर फेंके अंडे और पत्थर, खिड़कियों के शीशे टूटे

ब्रिटेन के लंदन में भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाया गया है. दरअसल, पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग की इमारत पर अंडे, टमाटर, जूते, पत्थर, स्मोक बम और बोतल फेंके. इस कारण खिड़कियों शीशे टूट गए और परिसर को नुकसान पहुंचा.

लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला (Photo Credits-Twitter @HCI_London)

ब्रिटेन के लंदन (London) में भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) को निशाना बनाया गया है. दरअसल, पाकिस्तानी (Pakistan) प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों (Pakistani Protestors)  ने भारतीय उच्चायोग की इमारत पर अंडे, टमाटर, जूते, पत्थर, स्मोक बम और बोतल फेंके. इस कारण खिड़कियों (Windows) शीशे टूट गए और परिसर को नुकसान पहुंचा. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं और नारे लगा रहे हैं. इस बीच, लंदन में स्थित भारतीय उच्चायोग ने बिल्डिंग परिसर पर हुए हमले की तस्वीर ट्वीट की है.

उधर,लंदन के मेयर सादिक खान ने इस घटना की आलोचना की है. उन्होंने एक ट्वीट कर कहा, 'मैं पूरी तरह से इस अस्वीकार्य व्यवहार की निंदा करता हूं. बता दें कि जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान लगातार भारत के फैसले का विरोध कर रहा है. लंदन में यह विरोध प्रदर्शन भी कश्मीर मुद्दे को ही लेकर हुआ था. यह भी पढ़ें- बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, अब लंदन में खालिस्तानियों से हाथ मिलाकर भारतीयों पर कराया हमला.

देखें वीडियो-

इससे पहले 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तानी समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया था. इस दौरान उनके हाथों में पाकिस्तान और कश्मीर के झंडे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\