विदेश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सीपीईसी परियोजना बहाल करने जाएंगे चीन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान रुके हुए चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर परियोजना के फिर से बहाल करने पर चर्चा करने 7-8 अक्टूबर को चीन जाएंगे. यह जानकारी अखबार डॉन को दी गई. योजना व विकास मंत्री खुसरो बख्तियार ने बैठक में सीपीईसी संबंधित परियोजनाओं और इस संबंध में अबतक हुई प्रगति से अवगत कराया.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सीपीईसी परियोजना बहाल करने जाएंगे चीन
इमरान खान (Photo Credits: Twitter)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) रुके हुए चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (China-Pakistan Economic Corridor) परियोजना के फिर से बहाल करने पर चर्चा करने 7-8 अक्टूबर को चीन जाएंगे. यह जानकारी अखबार डॉन को दी गई.

इमरान खान ने बुधवार को सीपीईसी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा, "सीपीईसी परियोजनाओं की सभी बाधाओं को हटाना और उसे समय से पूरा करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है." उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के बीच दोस्ती को मजबूत करने चीन का दौरा करेंगे और उनके शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे.

यह भी पढ़ें : पाक पीएम इमरान खान के भारत को धमकी देने वाले बयान पर हरभजन सिंह ने बोला हमला, कहा- शांति को बढ़ावा देने की उम्मीद थी, नफरत की नहीं

रिपोर्ट के अनुसार, यह पता चला है कि सीपीईसी संबंधित अधिकतर परियोजनाओं को कुछ वजहों से रोक दिया गया है, जिसमें सरकार के समक्ष वित्तीय संकट और 'राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के डर से' नौकरशाहों का सहयोग न करना शामिल है. योजना व विकास मंत्री खुसरो बख्तियार ने बैठक में सीपीईसी संबंधित परियोजनाओं और इस संबंध में अबतक हुई प्रगति से अवगत कराया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2019 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).