Video: पाकिस्तान चुनाव आयोग के बाहर हुई गोलीबारी, इमरान खान को अयोग्य ठहराए जाने के बाद बिगड़े हालात
पाकिस्तान चुनाव आयोग के बाहर हुई गोलीबारी

पाकिस्तान चुनाव आयोग के बाहर आज गोलीबारी हुई. पाकिस्तान के चुनाव आयोग द्वारा इमरान खान को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद यह घटना हुई. आयोग ने खान को भ्रष्ट आचरण का भी दोषी पाया. खबरों के मुताबिक, इमरान खान के पीटीआई कार्यकर्ताओं पर ईसीपी कार्यालय के बाहर लाठीचार्ज किया गया.

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री इमरान खान को 5 साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है. आयोग ने कहा कि इमरान की संसद सदस्यता भी रद्द हो गई है. इस फैसले के बाद इमरान अगले 5 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे.