पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर जापान ने जताया शोक
भारत में जापान के राजदूत हिरामत्सू ने रविवार को पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि द्विपक्षीय संबंध को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को जापान के लोग याद रखेंगे. जापान की सरकार और लोगों की तरफ से मैं शोक संतप्त परिवार और भारत के लोगों के प्रति अपनी गहरी और ईमानदार संवेदना व्यक्त करना चाहूंगा.
नई दिल्ली : भारत (India) में जापान (Japan) के राजदूत हिरामत्सू ने रविवार को पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitely) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि द्विपक्षीय संबंध को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को जापान के लोग याद रखेंगे. एक संदेश में उन्होंने कहा, "जापान की सरकार और लोगों की तरफ से मैं शोक संतप्त परिवार और भारत के लोगों के प्रति अपनी गहरी और ईमानदार संवेदना व्यक्त करना चाहूंगा."
उन्होंने आगे कहा, "वित्तमंत्री और रक्षामंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान हमारे द्विपक्षीय संबंध को एक नई ऊंचाई तक ले जाने में जेटली के महान योगदान को जापान के लोगों द्वारा याद किया जाएगा. वह भारत में जापान के एक सच्चे मित्र थे."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2019 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

