विदेश

Iranian Activist Shot Dead: देश के वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने का जश्न मनाने की जान गंवाकर चुकानी पड़ी कीमत, ईरानी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

देश के वर्लड कप से बाहर होने का जश्न मनाने की कीमत एक शख्स को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी है. दरअसल, 30 नवंबर को एक अधिकार समूह ने कहा कि एक ईरानी व्यक्ति, एक्टिविस्ट मेहरान सामक को ईरान के सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर विश्व कप 2022 में संयुक्त राज्य अमेरिका में ईरानी फुटबॉल टीम की हार का जश्न मनाने के लिए गोली मार दी थी.

Iranian Activist Shot Dead: देश के वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने का जश्न मनाने की जान गंवाकर चुकानी पड़ी कीमत, ईरानी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
ईरानी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या (Photo Credits: @Mojtabapacino/Twitter)

Iranian Activist Shot Dead: 30 नवंबर को एक अधिकार समूह ने कहा कि एक ईरानी व्यक्ति, एक्टिविस्ट (Iranian Activist) मेहरान सामक (Mehran Samak) को ईरान के सुरक्षा बलों (Iran's Security Forces) ने कथित तौर पर विश्व कप 2022 (World Cup 2022) में संयुक्त राज्य अमेरिका में ईरानी फुटबॉल टीम (Iranian Football Team) की हार का जश्न मनाने के लिए गोली मार दी थी. बताया जा रहा है कि 27 वर्षीय ईरानी एक्टिविस्ट कैस्पियन सागर तट पर स्थित शहर बंदर अंजलि में अपनी कार का हॉर्न बजा रहा था, तब उसे गोली मार दी गई. मंगलवार को ईरान की टीम हारने के बाद विश्व कप 2022 से बाहर हो गई, जिसके बाद शख्स कथित तौर पर जश्न मना रहा था. शख्स की मौत के बाद न्याय की खातिर अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए कई लोगों ने विरोध प्रदर्शन करके खूनी सरकार की कार्वाई के जवाब में राष्ट्रीय टीम का समर्थन करने से इनकार कर दिया है.

ईरान के विश्व कप से बाहर होने पर ईरानी कार्यकर्ता द्वारा कथित तौर पर जश्न मनाए जाने पर उसकी हत्या कर दी गई. शख्स को सुरक्षा बलों द्वारा पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी गई थी. ओस्लो स्थित समूह ईरान ह्यूमन राइट्स के अनुसार, अमेरिका के खिलाफ राष्ट्रीय टीम की हार के बाद सुरक्षा बलों द्वारा सीधे उसे निशाना बनाया गया और सिर में गोली मार दी गई. न्यूयॉर्क स्थित सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स इन ईरान (सीएचआरआई) ने भी शख्स के निधन की सूचना दी. घटना के बाद ईरानी अधिकारियों की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: वर्ल्ड कप में Croatia को सपोर्ट करने सबसे छोटी बिकिनी पहनकर पहुंची पूर्व मिस क्रोएशिया, बोल्डनेस की सारी हदें की पार

कुछ घंटे बाद ईरानी अंतरराष्ट्रीय मिडफील्डर सईद एज़ातोलाही (Saeed Ezatolahi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक युवा फुटबॉल टीम से समक के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और ईरानी अधिकारियों द्वारा नरसंहार पर अपना दुख व्यक्त किया. उन्होंने शेयर किया कि सामक अमेरिकी मैच में खेले थे और बंदर अंजली से थे.

उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा- पिछली रात हुई घटना और आपके जाने की खबर ने मेरे दिल में आग लगा दी, किसी दिन मुखौटे गिर जाएंगे, सच्चाई सामने आ जाएगी. हमारे युवा इसके लायक नहीं हैं. यह हमारे देश के लायक नहीं है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी खिलाड़ियों पर ईरानी अधिकारियों का भारी दबाव था कि वे घर में अशांति के लिए समर्थन न दिखाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2022 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).