Pakistan: इमरान खान की सोशल मीडिया टीम गिरफ्तार, पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा की कर रहे थे आलोचना
इमरान खान व जनरल कमर जावेद बाजवा (Photo Credit : PTI/Pak Army)

13 अप्रैल: पाकिस्तान (Pakistan) में सत्ता हाथ से जाने के बाद इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पीटीआई की सोशल मीडिया टीम के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. सोशल मीडिया टीम ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा (Army Chief General Qamar Javed Bajwa) के खिलाफ कथित रूप से बदनाम करने का अभियान चलाया था.  8 अप्रैल को इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया था. इसके बाद से उनकी पार्टी और सोशल मीडिया टीम लगातार पाकिस्तानी आर्मी के खिलाफ ट्विटर पर कैंपेन चला रही थी.

खुफिया एजेंसियों से सेना प्रमुख और शीर्ष अदालत के जजों के खिलाफ सोशल मीडिया अभियान में शामिल 50 संदिग्धों की सूची मिली है. इनमें से अभी 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है.