पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी, इमरान खान के मंत्री ने कहा- भारत के लिए एयरस्पेस बंद करने पर विचार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने देश के हवाई क्षेत्र को भारत के लिए पूर्ण रूप से बंद करने पर विचार कर रहे हैं. पाकिस्तान के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने मंगलवार को यह बात कही. फवाद हुसैन ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री (इमरान खान) भारत के लिए हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रहे हैं.

इमरान खान (Photo Credits: PTI)

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) अपने देश के हवाई क्षेत्र को भारत के लिए पूर्ण रूप से बंद करने पर विचार कर रहे हैं. पाकिस्तान के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद हुसैन चौधरी (Fawad Hussain Chaudhry) ने मंगलवार को यह बात कही. भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को निष्प्रभावी किए जाने के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ा है. बता दें कि पाकिस्तान (Pakistan) द्वारा भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद करना कोई नई बात नहीं है. पुलवामा हमले के बाद जब भारत ने पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट (Balakot) में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था, उसके बाद भी पाकिस्तान (Pakistan) ने भारत के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था.

फवाद हुसैन ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री (इमरान खान) भारत के लिए हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रहे हैं. इसके साथ ही भारत के अफगानिस्तान से व्यापार के लिए पाकिस्तान के जमीनी मार्ग के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध का भी सुझाव कैबिनेट बैठक में दिया गया है. इन फैसलों के लिए कानूनी औपचारिकताओं पर विचार हो रहा है। मोदी ने शुरू किया है, हम खत्म करेंगे." यह भी पढ़े-पाकिस्तान की संसद में पीएम इमरान खान की हुई बेइज्जती, हिना रब्बानी ने दुनिया के सामने पाक को शर्मसार करने का लगाया आरोप

चौधरी की यह टिप्पणी इमरान खान (Imran Khan) द्वारा कश्मीर पर कैबिनेट बैठक किए जाने के बाद आई है। इस बैठक में खान ने कहा कि वह कश्मीर मुद्दे को दुनिया भर में उठाएंगे.

गौरतलब है कि इससे पहले इमरान खान (Imran Khan) ने कश्मीर मसले पर एक बार फिर भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दी सोमवार को इमरान खान (Imran Khan) ने कश्मीर के मुद्दे पर पाक को संबोधित किया और कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) इस मुद्दे पर किसी भी हद तक जाएगा. उन्होंने कहा, 'यदि (कश्मीर) संघर्ष युद्ध की ओर बढ़ता है तो याद रखें कि दोनों राष्ट्रों के पास परमाणु हथियार हैं और कोई भी परमाणु युद्ध में विजेता नहीं होता है. इसके वैश्विक प्रभाव होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड