Imran Khan AI Speech From Jail: पाकिस्तान की जेल में बंद इमरान खान ने AI के जरिए जनता से की बात, आगामी जनरल इलेक्शन 2024 के लिए लोगों से मांगा वोट- VIDEO
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान जेल में बंद हैं. लेकिन अगले साल फरवरी महीने में होने वाले जनरल इलेक्शन में जीत के लिए उनकी पार्टी पीटीआई की तरफ से तस्वीर पर उनका AI निर्मित एक ऑडियो क्लिप स्पीच जारी किया है. जिस स्पीच में इमरान खान अपनी पार्टी के लिए लोगों से वोट देने के लिए अपील कर रहे हैं
- Read in
- हिंदी
Imran Khan AI Speech From Jail: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान जेल में बंद हैं. लेकिन अगले साल फरवरी महीने में होने वाले जनरल इलेक्शन में जीत के लिए उनकी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की तरफ से तस्वीर पर उनका AI निर्मित एक ऑडियो क्लिप स्पीच जारी किया है. जिस स्पीच में इमरान खान अपनी पार्टी के लिए लोगों से वोट देने के लिए अपील कर रहे हैं. इमरान खान पाकिस्तान में 8 फरवरी 2024 को होने वाले जनरल इलेक्शन के लिए वोट देने की अपील कर रहे हैं. इमरान खान का यह ऑडियो जारी होने के बाद यूट्यूब पर 1.4 मिलियन से अधिक बार देखा गया और अन्य सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने लाइव देखा.
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान 2018 में पिछला आम चुनाव जीता था. लेकिन बीच में उनकी सरकार अविश्वास मत के बाद गिर गई और पाकिस्तान की सत्ता उनके हाथ से निकल गई. सता हाथ से जाने के बाद इमरान धीरे-धीरे मुसीबतों से घिरने लगे और पांच अगस्त 2023 में भ्रष्टाचार के आरोप में तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद से जेल में बंद हैं.
Video:
Founding Chairman Imran Khan's speech in AI voice. Can't stop praising Dr Asma for staying up 36 hours to get this done in time, Nausheen for translations and Intazar Bhai for getting notes from the Legend Imran Khan! #PTIVirtualJalsa pic.twitter.com/9CoDVT4sXb
— Jibran Ilyas (@agentjay2009) December 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

