विदेश

ब्राजील में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 78 हजार के पार, पिछले 24 घंटों में 28 हजार 532 नए मामले आए सामनें

ब्राजील में बीते 24 घंटे में कोविड-19 से 921 नई मौतें दर्ज होने के साथ ही यहां हताहतों की कुल संख्या 78,772 तक पहुंच गई है. देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है. सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने शनिवार को मंत्रालय के हवाले से कहा कि इस बीच, 28,532 नए मामलों की पुष्टि हुई है जिसके साथ देश भर में संक्रमितों का आंकड़ा 2,074,860 पहुंच गया है.

ब्राजील में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 78 हजार के पार, पिछले 24 घंटों में 28 हजार 532 नए मामले आए सामनें
कोरोना वायरस (Photo Credits: PTI)

साओ पाउलो, 19 जुलाई: ब्राजील में बीते 24 घंटे में कोविड-19 (Covid-19) से 921 नई मौतें दर्ज होने के साथ ही यहां हताहतों की कुल संख्या 78,772 तक पहुंच गई है. देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है. सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने शनिवार को मंत्रालय के हवाले से कहा कि इस बीच, 28,532 नए मामलों की पुष्टि हुई है जिसके साथ देश भर में संक्रमितों का आंकड़ा 2,074,860 पहुंच गया है.

साओ पाउलो का दक्षिणी पूर्व राज्य देश का सबसे अधिक जनसंख्या बहुल राज्य है और कुल 412,027 मामलों व 19,647 हताहतों के साथ यह वायरस से सबसे अधिक प्रभावित भी है. इसके बाद सूची में दूसरे नंबर पर रियो डी जनेरियो शामिल है जहां 134,449 मरीज संक्रमित हैं और 11,757 मौतें हुई हैं.

यह भी पढ़ें: Coronavirus: दिल्ली में नहीं थम रहा COVID-19 का कहर, 1,462 नए मामले आए सामने, 26 की मौत

ब्राजील महामारी से बुरी तरह से प्रभावित होने वाले देशों में से एक है. यह अमेरिका के बाद संक्रमितों और हताहतों के मामले में दूसरे नंबर पर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).