Bangladesh: ढाका अग्निकांड में महिला, सुरक्षाकर्मी की मौत, 17 घायल
ढाका में छह मंजिला इमारत में आग लगने से एक सुरक्षाकर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 17 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन दमकलकर्मी भी शामिल हैं.
ढाका, 23 अप्रैल : ढाका (Dhaka) में छह मंजिला इमारत में आग लगने से एक सुरक्षाकर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 17 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन दमकलकर्मी (Fire Brigade) भी शामिल हैं. घटना सघन जनसंख्या घनत्व वाले अरमानीटोला इलाके की है. आग शुक्रवार तड़के तीन बजे लगी.
बांग्लादेश फायर सर्विस और सिविल डिफेंस (Bangladesh Fire Service and Civil Defense) के महानिदेशक ब्रिगेडियर जनरल एमजी सज्जाद हुसैन ने आईएएनएस को बताया कि हाजी मूसा हवेली की पहली मंजिल पर रासायनिक भंडारण में आग लग गई. अग्नि सेवा और नागरिक सुरक्षा की सत्रह इकाइयों ने तीन घंटे के कठिन संघर्ष के बाद आग को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल की. यह भी पढ़ें : COVID-19 Vaccines: कोविड-19 टीके की पहली खुराक के बाद 65 प्रतिशत तक कम हो जाता है खतरा
पुराने ढाका में बाबूबाजार ब्रिज के बगल में, अरमानीटोला में छह मंजिला इमारत में एक रासायनिक भंडारण और भूतल पर कुछ दुकानें हैं, जबकि किरायेदार ऊपरी मंजिल में रह रहे थे. सुरक्षा गार्ड का शव इमारत से बरामद किया गया था और एक गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई. दमकल अधिकारी ने इसकी पुष्टि की. वहीं इमारत में मौजूद अन्य लोगों को क्रेन की सहायता से बचाया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2021 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

