टेक

देश में 5G का हुआ पहला सफल परीक्षण, IIT-मद्रास में केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया पहला कॉल (Watch Video)

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज IIT-मद्रास में 5G कॉल का सफल परीक्षण किया, जिसे भारत में ही डिजाइन और विकसित किया गया है.

देश में 5G का हुआ पहला सफल परीक्षण, IIT-मद्रास में केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया पहला कॉल (Watch Video)
केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव (Photo Credits Twitter)

5G Call Tested: भारत में 5G कॉल का पहला सफल परीक्षण गुरुवार को संपन्न हुआ. संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव (Communication Minister Ashwini Vaishnaw) ने आईआईटी मद्रास (IIT Madras) में सफलतापूर्वक 5G कॉल किया. पूरे नेटवर्क को भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है. 5G के सफल परीक्षण के बद  संचार मंत्री ने कू पर पोस्ट किया कि आईआईटी मद्रास में 5जी कॉल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया. बता दें कि  संपूर्ण एंड टू एंड नेटवर्क भारत में डिजाइन और विकसित किया गया है. बताते चलें कि इस महीने की शुरुआत में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT मद्रास में देश के पहले 5G परीक्षण का उद्घाटन किया था.

भारत में हुआ 5G का पहला सफल परीक्षण:

Ani Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2022 08:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).