टेक

EU ने नियमों को सरल बनाने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए AI एक्शन प्लान का अनावरण किया

यूरोपियन कमीशन ने 'एआई कॉन्टिनेंट एक्शन प्लान' पेश किया है, जिसका उद्देश्य यूरोपीय संघ (ईयू) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े नियमों को आसान बनाना और एआई से जुड़ी जरूरी व्यवस्था को तेजी से विकसित करना है. इसका मकसद है कि यूरोपीय संघ दुनिया की एआई दौड़ में पीछे न रहे.

EU ने नियमों को सरल बनाने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए AI एक्शन प्लान का अनावरण किया

ब्रुसेल्स, 10 अप्रैल : यूरोपियन कमीशन ने 'एआई कॉन्टिनेंट एक्शन प्लान' पेश किया है, जिसका उद्देश्य यूरोपीय संघ (ईयू) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े नियमों को आसान बनाना और एआई से जुड़ी जरूरी व्यवस्था को तेजी से विकसित करना है. इसका मकसद है कि यूरोपीय संघ दुनिया की एआई दौड़ में पीछे न रहे.

आयोग की टेक्नोलॉजी से जुड़ी कार्यकारी उपाध्यक्ष हेन्ना विर्ककुनेन ने बुधवार को बताया कि इस योजना का आयोग की तकनीकी संप्रभुता, सुरक्षा और लोकतंत्र की कार्यकारी उपाध्यक्ष हेना विर्कुनेन ने बुधवार को कहा कि योजना का मुख्य ध्यान एआई से जुड़े नियमों को कम करना और एआई एक्ट को सरल और नवाचार (इनोवेशन) को बढ़ावा देने वाला बनाना है. यह भी पढ़ें : Robot Horse ‘Corleo’: साइंस का चमत्कार! जापान की कावासाकी ने बनाया रोबोटिक घोड़ा, शरीर की हरकतों से कर सकते हैं कंट्रोल (Watch Video)

यूरोपीय संघ पहले से ही अपने डिजिटल विनियामक ढांचे को शासन के लिए वैश्विक मानक के रूप में पेश करता रहा है. लेकिन एआई के मामले में उसके सख्त नियमों की कई बड़ी टेक कंपनियों ने आलोचना की है. उनका कहना है कि ज्यादा नियम इनोवेशन को रोक सकते हैं और और औद्योगिक विकास में बाधा डाल सकता है.

इस योजना के अनुसार, यूरोपीय संघ बड़े पैमाने पर एआई डेटा और कंप्यूटिंग बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देगा. इसके लिए कुछ अहम कदम उठाए जाएंगे जैसे कि उच्च गुणवत्ता वाले डाटा तक आसान पहुंच, बेहतर एआई एल्गोरिद्म तैयार करना, जरूरी क्षेत्रों में एआई को अपनाना और एआई से जुड़े कौशलों की पढ़ाई और प्रशिक्षण को बढ़ाना.

यूरोपियन कमीशन के अनुसार, अभी तक यूरोप में 13 एआई फैक्ट्री बनाई जा चुकी हैं. अब ईयू "एआई गीगाफैक्टरी" नाम की बहुत बड़ी इकाइयां बनाने की योजना बना रहा है, जो लगभग 100,000 एआई चिप्स से सुसज्जित विशाल प्लांट्स हैं और ये मौजूदा फैक्टरियों से चार गुना ज्यादा ताकतवर होंगी.

पिछले साल, यूरोपीय संघ ने एआई तकनीक के विकास को बढ़ावा देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फैक्ट्रियों की स्थापना के लिए एक आह्वान किया था. ये फैक्ट्रियां यूरोप के सुपर कंप्यूटर नेटवर्क (यूरोएचपीसी) के आसपास बनेंगी और स्टार्टअप, उद्योग और शोधकर्ताओं जैसे अलग-अलग उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होंगी.

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा था कि एआई फैक्ट्रियां यूरोपीय संघ को इस तकनीकी क्रांति में अग्रणी बनाए रखने में मदद करेंगी ये फैक्ट्री एआई डेवलपर्स को उनके बड़े जनरेटिव एआई मॉडल तैयार करने में मदद करेंगी. इसमें उन्हें सुपरकंप्यूटर के जरिए डाटा, कंप्यूटिंग और स्टोरेज की सुविधा दी जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2025 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).