Tokyo Paralympics 2020: पुरुष हाई जंप में रजत पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी (Photo Credits: ANI)

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारतीय पैरा एथलीट लगातार अपना शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं और भारत का नाम रोशन कर रहे हैं. पुरुष हाई जंप (T64) में प्रवीण कुमार (खेल वर्ग टी44) ने रजत पदक जीता है. उनकी इस कामयाबी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार पर गर्व है. यह पदक उनकी कड़ी मेहनत और अद्वितीय समर्पण का परिणाम है. उन्हें बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.