खेल

Tokyo Paralympic 2020: फाइनल में हारे सुहास यतिराज, रजत पदक से करना पड़ा संतोष

भारत के सुहास एल. यतिराज को यहां चल रहे टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन पुरुष एकल एसएल4 वर्ग के फाइनल में फ्रांस के विश्व नंबर एक लुकास मजूर से हार का सामना कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

Tokyo Paralympic 2020: फाइनल में हारे सुहास यतिराज, रजत पदक से करना पड़ा संतोष
सुहास यथिराज (Photo Credits : Twitter)

टोक्यो, 5 सितम्बर : भारत के सुहास एल. यतिराज (Suhas Yathiraj) को यहां चल रहे टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन पुरुष एकल एसएल4 वर्ग के फाइनल में फ्रांस के विश्व नंबर एक लुकास मजूर से हार का सामना कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा. यतिराज ने पहले गेम में तीन बार के विश्व चैंपियन, फ्रेंचमैन को चौंका दिया और दूसरे और तीसरे गेम में अच्छी बढ़त हासिल की, लेकिन मजूर ने अपने अनुभव का फायदा उठाकर 15-21, 21-17, 21-15 ये यह मैच जीत लिया.

यतिराज उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेड हैं. वह काम के बाद ज्यादातर रातों में अभ्यास किया करते थे. यह भी पढ़ें : Tokyo Paralympic 2020: प्रधानमंत्री मोदी ने पैरालंपिक में पदक जीतने पर आईएएस अधिकारी सुहास यथिराज को बधाई दी

इससे पहले शनिवार को बैडमिंटन पुरुष एकल एसएल3 वर्ग में प्रमोद भगत ने स्वर्ण जबकि मनोज सरकार ने कांस्य पदक अपने नाम किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2021 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).