फ्लेमिंगो के पूर्व फुटसाल स्टार लेको की कोरोना से मौत
मौजूदा ब्राजीलियन सेरी-ए लीग चैंपियन फ्लेमिंगो ने अपने पूर्व फुटसाल खिलाड़ी एलेक्स बरबोसा परेरा लेको को श्रद्धांजलि दी है, जिनकी कोविड-19 संक्रमित होने से मौत हो गई है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लेको के नाम से मशहूर परेरा को दो सप्ताह पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

लेको के एक करीबी दोस्त मार्सेर्लो रोडिग्वेज ने ग्लोबो न्यूज से कहा, " उनकी पहली दो कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन तीसरी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई थी." लेको को 1990 के दशक में ब्राजील का शानदार फुटसाल खिलाड़ी माना जाता था.
फ्लेमिंगो क्लब ने एक बयान में कहा, " बहुत दुख के साथ हमें यह कहना पड़ रहा है कि हमारे पूर्व फुटसाल खिलाड़ी एलेक्स परेरा अब हमारे बीच नहीं रहे. उनके परिवार और दोस्तों प्रति हमारी एकजुटता है. हम अपनी शोक संवदेनाएं प्रकट करते है."
Tags
संबंधित खबरें
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर विधवा को दी बड़ी राहत; 50 लाख का कर्ज चुकाने के लिए अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल
Covid-19: कोविड mRNA वैक्सीन कैसे दिल को पहुंचा सकता है नुकसान, स्टैनफोर्ड मेडिसिन अध्ययन में वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
\