क्रिकेट

Zimbabwe vs New Zealand, 3rd Match 2025 1st Inning Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को 120 रनों पर रोका, मैट हेनरी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 37 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

Zimbabwe vs New Zealand, 3rd Match 2025 1st Inning Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को 120 रनों पर रोका, मैट हेनरी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 3rd Match 2025 1st Inning Scorecard Update: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ज़िम्बाब्वे टी20आई ट्राई सीरीज़ (Zimbabwe T20I Tri-Nation Series 2025) का तीसरा मुकाबला आज यानी 18 जुलाई को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रहीं हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की टीम अपना पिछला मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की अगुवाई सिकंदर रजा (Sikandar Raza) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. यह भी पढ़ें: How To Watch England Champions vs Pakistan Champions, 1st Match WCL 2025 Live Streaming In India: इंग्लैंड चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, बस एक क्लिक पर जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए मुकाबले का लुफ्त

न्यूज़ीलैंड फिलहाल 1 जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है. न्यूजीलैंड ने अपना पिछला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 21 रन से जीता है. वहीं, जिम्बाब्वे फिलहाल 1 हार के साथ अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है. जिम्बाब्वे टी20 ट्राई सीरीज के अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे दक्षिण अफ्रीका से 5 विकेट से हार गई है.

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 37 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 120 रन बनाए. जिम्बाब्वे की तरफ से सलामी बल्लेबाज वेस्ली माधेवेरे ने सबसे ज्यादा 36 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान वेस्ली माधेवेरे ने 32 गेंदों पर 4 चौके लगाए. वेस्ली माधेवेरे के अलावा टोनी मुनयोंगा ने नाबाद 13 रन बनाए.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को स्टार तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. मैट हेनरी के अलावा एडम मिल्ने, मिचेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 121 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर इस सीरीज में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी: 120/7, 20 ओवर (वेस्ली माधेवेरे 36 रन, ब्रायन बेनेट 21 रन, क्लाइव मदांडे 8 रन, सिकंदर रज़ा 12 रन, रयान बर्ल 12 रन, ताशिंगा मुसेकिवा 4 रन, टिनोटेन्डा मापोसा नाबाद 9 रन और टोनी मुनयोंगा 13 रन, रिचर्ड नगारावा रन, ब्लेसिंग मुज़ारबानी रन और ट्रेवर ग्वांडू रन.)

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी: (मैट हेनरी 3 विकेट, एडम मिल्ने 1 विकेट, मिचेल सेंटनर 1 विकेट, माइकल ब्रेसवेल 1 विकेट और रचिन रवींद्र 1 विकेट).

नोट: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).