SRH के मेंटर VVS Laxman का छलका दर्द, कम बजट होने की वजह से इन 2 स्टार खिलाड़ियों को नहीं कर पाए टीम में शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए बीते गुरुवार को चेन्नई में खिलाड़ियों के लिए एक मिनी ऑक्शन आयोजित किया गया. इस दौरान कुछ खिलाड़ी काफी महंगे बीके जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. कई खिलाड़ियों के काफी उचे दाम लगने से अन्य टीमों का प्लान खराब हो गया. इसी कड़ी में सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण ने नीलामी प्रक्रिया के बाद अपने विचार साझा किए हैं.

वीवीएस लक्ष्मण (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली, 19 फरवरी: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 14वें सीजन के लिए बीते गुरुवार को चेन्नई (Chennai) में खिलाड़ियों के लिए एक मिनी ऑक्शन आयोजित किया गया. इस दौरान कुछ खिलाड़ी काफी महंगे बीके जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. कई खिलाड़ियों के काफी उचे दाम लगने से अन्य टीमों का प्लान खराब हो गया. इसी कड़ी में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण (Vvs Laxman) ने नीलामी प्रक्रिया के बाद अपने विचार साझा किए हैं. लक्ष्मण ने कहा कि ऑक्शन में हैदराबाद की टीम ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gowtham) को खरीदना चाहती थी, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए. उनका कहना है कि उनकी टीम के पास कम बजट थे जिसकी वजह से वह इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल नहीं कर सके.

बता दें कि बीते गुरुवार को चेन्नई में आयोजित ऑक्शन में अफ्रीकी ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस मॉरिस (Chris Morris) को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके साथ ही वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं, ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये की बोली के साथ सबसे महंगे भारतीय रहे. गौतम को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा.

यह भी पढ़ें- IPL 2021 Auction: नीलामी में Mumbai Indians के फैसले से खुश हुए कप्तान Rohit Sharma, लिखा खास मैसेज

क्रिस मौरिस के बाद न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन (Kyle Jamieson) दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. जेमिसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा. इसी तरह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम के साथ जोड़ा.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें