क्रिकेट

UAE vs NEP ICC CWC League 2 2025 Live Scorecard: संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट टीम ने नेपाल को 5 विकेट से हराया, आर्यांश शर्मा ने खेली शानदार पारी, देखें मैच का स्कोरकार्ड

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने नेपाल को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. जहां यूएई के युवा बल्लेबाज आर्यंश शर्मा ने 98 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस जीत के साथ यूएई ने लीग में दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किए.

UAE vs NEP ICC CWC League 2 2025 Live Scorecard: संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट टीम ने नेपाल को 5 विकेट से हराया, आर्यांश शर्मा ने खेली शानदार पारी, देखें मैच का स्कोरकार्ड
संयुक्त अरब अमीरात(Photo Credit: X Formerly Twitter)

United Arab Emirates National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team Match Scorecard: यूएई राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(UAE) बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Nepal) के बीच आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 (ICC Men’s Cricket World Cup League 2) का 88वां मुकाबला 30 अक्टूबर को दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड( ICC Academy Ground) में खेला गया. जिसमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने नेपाल को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. जहां यूएई के युवा बल्लेबाज आर्यंश शर्मा ने 98 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस जीत के साथ यूएई ने लीग में दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किए, जबकि नेपाल को हार का सामना करना पड़ा. आर्यंश शर्मा को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. नेपाल क्रिकेट टीम ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 234 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य, रोहित पौडेल ने जड़ा शानदार शतक, देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम 50 ओवर में 233 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. कप्तान रोहित पौडेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 130 गेंदों में 109 रनों की कप्तानी पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में कई आकर्षक शॉट लगाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया. उनके अलावा आसिफ शेख ने 35 रन और आरिफ शेख ने 27 रन जोड़े. यूएई की ओर से गेंदबाजी में ज़हीद अली सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने सिर्फ 6 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट झटके. वहीं जुनैद सिद्दीकी ने 10 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और नेपाल की बल्लेबाजी को बांधे रखा.

लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई ने 43.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. टीम के लिए आर्यंश शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 98 गेंदों में 98 रनों की पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में बेहतरीन टाइमिंग और संयम का प्रदर्शन किया. उनके अलावा अलीशान शराफू ने 26 गेंदों में 45 रन की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान मुहम्मद वसीम ने 46 गेंदों पर 26 रन बनाए. नेपाल की ओर से गेंदबाजी में संदीप लामिछाने ने सबसे किफायती स्पेल डाला. उन्होंने अपने पूरे 10 ओवर में केवल 34 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं करण केसी और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने एक-एक विकेट लिया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2025 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).