ENG vs AUS 3rd Test 2025 Day 5 Live Streaming: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट का 5वां दिन निर्णायक, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर उपलब्ध रहेगी, जहां दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आसानी से मुकाबले देख सकेंगे. पाकिस्तान में फैंस PTV Sports के साथ-साथ Tamasha और Tapmad ऐप पर भी लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं.
Where To Watch Australia National Cricket Team vs England National Cricket Team Live Telecast: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज 2025 का तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड (Adelaide) के एडिलेड ओवल (Adelaide Oval) में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 63 ओवर में छह विकेट खोकर 207 रन बना लिए हैं. एशेज सीरीज 2025-26 के तीसरे एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत की तरफ बढ़ती नजर आ रहीं है. दरअसल, मुकाबले में जीत के लिए मिले 435 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में 207/6 का स्कोर बनाया है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 349/10 रन बनाए थे. चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, इंग्लैंड पर मंडराया हार का खतरा, ऑस्ट्रेलिया जीत से 4 विकेट दूर; यहां देखें वीडियो हाइलाइट्स
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2025 के 5वें दिन का खेल कब और कहां खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एशेज 2025 का तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से एडिलेड (Adelaide) के एडिलेड ओवल में खेला जा रहा हैं. जिसके 5वें दिन का खेल 21 दिसंबर(रविवार) को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2025 के 5वें दिन का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत में एशेज 2025-26 का टीवी प्रसारण Sony Sports नेटवर्क पर किया जाएगा, जहां ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2025 अलग-अलग स्पोर्ट्स चैनलों पर उपलब्ध रहेंगे. ऑस्ट्रेलिया में Fox Sports और Kayo Sports इस प्रतिष्ठित सीरीज़ का प्रसारण करेंगे, जबकि इंग्लैंड में Sky Sports और TNT Sports मैचों को टीवी पर दिखाएंगे. सब-सहारा अफ्रीका के क्रिकेट दर्शकों के लिए SuperSports पूरे एशेज 2025-26 का टीवी ब्रॉडकास्ट उपलब्ध कराएगा.
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2025 के 5वें दिन का लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर उपलब्ध रहेगी, जहां दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आसानी से मुकाबले देख सकेंगे. पाकिस्तान में फैंस PTV Sports के साथ-साथ Tamasha और Tapmad ऐप पर भी लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा, अमेरिका में रहने वाले क्रिकेट प्रेमी Willow TV पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए पूरी एशेज सीरीज़ देख पाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2025 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

