India’s Jersey for Asia Cup 2025: एशिया कप में नए रंग नजर आएगी टीम इंडिया! बिना स्पॉन्सर नई जर्सी में पोज़ देते दिखे सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या समेत भारतीय जांबाज
शिया कप 2025 टूर्नामेंट के लिए भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी का अनावरण हो गया है, जो ड्रीम11 के लीड स्पॉन्सर पद से हटने के बाद सामने आई है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जर्सी के बीच में मौजूद ड्रीम11 का लोगो अब हट चुका है और उसकी जगह बड़े अक्षरों में 'India' लिखा गया है.
India National Cricket Team’s Jersey for Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 टूर्नामेंट के लिए भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी का अनावरण हो गया है, जो ड्रीम11 के लीड स्पॉन्सर पद से हटने के बाद सामने आई है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जर्सी के बीच में मौजूद ड्रीम11 का लोगो अब हट चुका है और उसकी जगह बड़े अक्षरों में 'India' लिखा गया है. इससे पहले, प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 के लागू होने के बाद आरएमजी (रियल-मनी गेमिंग) पर प्रतिबंध लग गया था, जिससे ड्रीम11 और अन्य फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म्स को बड़ा झटका लगा और उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की लीड स्पॉन्सरशिप छोड़ दी हैं. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी एशिया कप 2025 की नई जर्सी में हेडशॉट सेशन देते नजर आ रहे हैं. बीसीसीआई की तिजोरी में बंपर उछाल, 2019 से 2024 के बीच 6,059 करोड़ से बढ़कर पहुँचा बैंक बैलेंस 20,686 करोड़ रुपए
बिना स्पॉन्सर नई जर्सी में पोज़ देते दिखे भारतीय जांबाज
View this post on Instagram
एसीसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नई जर्सी में नजर आ रहे हैं, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह ने एशिया कप 2025 को लेकर अपने तैयारियों के बारे में शेयर किए हैं.
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल
एशिया कप 2025 का डिफेंडिंग चैंपियन भारत, ग्रुप ए में पाकिस्तान, यूएई और ओमान के साथ रखा गया है. टीम इंडिया अपना अभियान 10 सितंबर को दुबई में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ मैच से शुरू करेगी। इसके बाद 14 सितंबर को दुबई में ही चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी. भारत का आखिरी ग्रुप मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2025 11:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

