क्रिकेट

India Announces Squad for Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान! शुभमन गिल होंगे उप-कप्तान, जसप्रीत बुमराह-हार्दिक पांड्या की स्क्वॉड में वापसी

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(India National Cricket Team) का स्क्वाड घोषित कर दिया गया है और इस बार टी20 स्पेशलिस्ट सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) को टीम की कमान सौंपी गई है. उनके डिप्टी के तौर पर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल(Shubhman Gill) को उपकप्तान नियुक्त किया गया है.

India Announces Squad for Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान! शुभमन गिल होंगे उप-कप्तान, जसप्रीत बुमराह-हार्दिक पांड्या की स्क्वॉड में वापसी
भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Squad for Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(India National Cricket Team) का स्क्वाड घोषित कर दिया गया है और इस बार टी20 स्पेशलिस्ट सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) को टीम की कमान सौंपी गई है. उनके डिप्टी के तौर पर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल(Shubhman Gill) को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. फैंस के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि चोट की अफवाहों के बावजूद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी टीम में शामिल किया गया है. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी टीम का हिस्सा हैं, जिससे टीम संतुलित और मजबूती के साथ उतरने को तैयार है. सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपना चयनकर्ताओं की इस टूर्नामेंट के लिए आक्रामक सोच का संकेत है. गिल का उपकप्तान बनना युवाओं को आगे लाने की नीति दर्शाता है. क्या 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को एशिया कप में मिलनी चाहिए टीम इंडिया में जगह या नहीं? जानिए दिग्गज खिलाड़ी क्यों है इस बच्चे कायल

हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे जैसे ऑलराउंडर्स टीम को अतिरिक्त संतुलन और विविधता देंगे. बुमराह की वापसी गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देती है, जबकि वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव स्पिन अटैक का नेतृत्व करेंगे. रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. इस बार टीम में दो विकेटकीपर जितेश शर्मा और संजू सैमसन शामिल किए गए हैं. दोनों ही तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और मिडिल ऑर्डर में तेजी लाने की क्षमता रखते हैं.

BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का स्क्वाड

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड: सूर्य कुमार यादव (कप्तान), शुबमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2025 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).