Sri Lanka National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 6th Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह ग्रुप-B का मुकाबला होगा. ओमान को पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, वहीं श्रीलंका ने पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 20 रन से जीता था. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की अगुवाई दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहें हैं. जबकि, ओमान की कमान जतिंदर सिंह (Jatinder Singh) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि
श्रीलंका को ओमान के खिलाफ मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के स्टार स्पिन गेंदबाज वनिंदु हसरंगा चोटिल होने के कारण पूरी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. ऐसे में उनकी जगह दूषण हेमंथा को मौका मिल सकता है. इसके अलावा टीम प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं चाहेगी. दूसरी तरफ, ओमान की बल्लेबाजी पहले मैच में बेहद खराब रही थी. पूरी टीम सिर्फ 103 रन पर ऑलआउट हो गई थी. टॉप आर्डर के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा. अनुभवी जतिंदर सिंह से एक कप्तानी पारी की उम्मीद होगी.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका बनाम ओमान के बीच अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला गया हैं. पहली बार दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे से टकराएंगी. श्रीलंका और ओमान के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 11 बजे से खेला जा रहा हैं. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY