Sri Lanka vs Afghanistan, 11th Match Asia Cup 2025 Scorecard Update: हाईवोल्टेज मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को दिया 170 रनों का लक्ष्य, मोहम्मद नबी ने आखिरी ओवर में 5 छक्के; यहां देखें पहली पारी स्कोरकार्ड
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, Asia Cup 2025 11th Match Scorecard Update: एशिया कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला आज यानी 18 सितंबर को श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में खेला जा रहा हैं. श्रीलंका अब तक शानदार प्रदर्शन कर रहा है. वहीं, अफगानिस्तान की स्थिति मुश्किल है क्योंकि उसने एक मैच जीता और एक हारा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की अगुवाई राशिद खान (Rashid Khan) कर रहें हैं. जबकि, श्रीलंका की कमान चरित असलांका (Charith Asalanka) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND vs PAK, T20 Asia Cup 2025 Channel Numbers: सुपर 4 में इस दिन होगा टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसे DTH चैनल नंबरों पर LIVE देखें, मोबाइल पर ऐसे उठाए स्ट्रीमिंग का लुफ्त

अफगानिस्तान की टीम को सुपर फोर में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है, और अगर वे हार जाते हैं तो श्रीलंका और बांग्लादेश अगले सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे. इस टूर्नामेंट में श्रीलंका ने बांग्लादेश और हांगकांग पर लगातार जीत दर्ज की है और चार पॉइंट्स के साथ +1.546 नेट रन रेट लेकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. कप्तान चरिथ असलांका की अगुवाई में श्रीलंका की बल्लेबाजी लगातार अच्छी रही है. पथुम निसांका ने पचास से ज्यादा रन बनाकर टॉप आर्डर को मजबूती दी है, जबकि ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा और महेश तीक्षणा ने अहम सफलताए दिलाई हैं.

फिलहाल अफगानिस्तान की टीम दो पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है. अफगानिस्तान की टीम का नेट रन रेट +2.150 के साथ ग्रुप बी में सबसे अच्छा है. राशिद खान की कप्तानी में नूर अहमद, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी जैसे स्पिनर बड़ा ख़तरा बन सकते हैं, वहीं रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़द्रान और दरवेश रसूली का आक्रामक बल्लेबाजी क्रम मैच पलटने की क्षमता रखता है.

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Sri Lanka National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 40 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा 60 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मोहम्मद नबी ने 22 गेंदों पर तीन चौके और छह छक्के लगाए. मोहम्मद नबी के अलावा कप्तान राशिद खान और इब्राहिम जादरान ने 24-24 रन बनाए.

दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को नुवान तुषारा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से नुवान तुषारा ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. नुवान तुषारा के अलावा ने विकेट चटकाए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 170 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी: 169/8, 20 ओवर (सेदिकुल्लाह अटल 18 रन, रहमानुल्लाह गुरबाज़ 14 रन, करीम जनत 1 रन, इब्राहिम जादरान 24 रन, दरविश रसूली 9 रन, मोहम्मद नबी 60 रन, अजमतुल्लाह उमरजई 6 रन, राशिद खान 24 रन और नूर अहमद नाबाद 6 रन.)

श्रीलंका की गेंदबाजी: (नुवान तुषारा 4 विकेट, दुष्मंथा चमीरा 1 विकेट, डुनिथ वेलालेज 1 विकेट, दासुन शनाका 1 विकेट).

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.