क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Aage? बुलावायो टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले मुकाबले पर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के एक दिन ये टीम बनी फेवरेट

यह टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे इस मैच में प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में जीत हासिल की, जिससे उनकी फॉर्म और आत्मविश्वास का पता चलता है. ज़िम्बाब्वे ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेला, लेकिन उनकी टीम को अनुभव और निरंतरता की कमी का सामना करना पड़ रहा है.

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Aage? बुलावायो टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले मुकाबले पर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के एक दिन ये टीम बनी फेवरेट
जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, 1st Test Match 2025 Satta Bazar Favourite Team: ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम करने के बाद अब साउथ अफ्रीका की टीम नए डब्ल्यूटीसी साइकिल की शुरुआत ज़िम्बाब्वे के दौरे से करने जा रही है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराकर टेस्ट चैंपियन बनने वाली साउथ अफ्रीकी टीम की कोशिश इस दौरे में अपनी विजयी लय को बनाए रखने की होगी. वहीं ज़िम्बाब्वे की टीम भी बांग्लादेश के खिलाफ ड्रॉ हुई पिछली टेस्ट सीरीज़ से मिले आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है. यह भी पढ़े: South Africa vs Zimbabwe 1st Test Match Pitch Report And Weather Update: पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को कांटे की टक्कर देने उतरेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

यह टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे इस मैच में प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में जीत हासिल की, जिससे उनकी फॉर्म और आत्मविश्वास का पता चलता है. ज़िम्बाब्वे ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेला, लेकिन उनकी टीम को अनुभव और निरंतरता की कमी का सामना करना पड़ रहा है.

जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड आकंड़ें (SA vs ZIM Head To Head Record In Test Cricket)

बता दें कि जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच अबतक कुल नौ टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आठ मुकाबले जीते हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की टीम ने अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा हैं. वहीं, एक मैच ड्रा पर समाप्त हुए हैं.

जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा बाजार गर्म

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका (ZIM vs SA 1st Test Match) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में दक्षिण अफ्रीका की टीम फेवरेट चल रही है. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).