कप्तान विराट कोहली बनें यह रिकार्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

भारतीय दिग्गज कप्तान विराट कोहली अब जब भी अपना बल्ला लेकर मैदान पर उतरते हैं तो उनके नाम रिकॉर्ड्स बुक में कुछ न कुछ रिकॉर्ड जुड़ जाते हैं.

कप्तान विराट कोहली ( Photo Credit: ANI )

भारतीय दिग्गज कप्तान विराट कोहली अब जब भी अपना बल्ला लेकर मैदान पर उतरते हैं तो उनके नाम रिकॉर्ड्स बुक में कुछ न कुछ रिकॉर्ड जुड़ जाते हैं. शनिवार को हुए वेस्‍टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान ने वह कारनामा कर दिखाया जो आजतक दुनिया का कोई कप्तान नहीं कर पाया था. कोहली वनडे में लगातार तीन शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज हैं.

विराट कोहली ने यहां आज महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ते हुए यह रिकार्ड अपने नाम किया. कोहली ने 38वें ओवर की पहली ही गेंद पर एक रन लेकर वनडे में अपना 38वां शतक पूरा किया. उन्होंने सीरीज के पहले और दूसरे मैच में भी शतक लगाए थे.

वहीं विश्व क्रिकेट की बात करें तो कोहली से पहले नौ बल्लेबाजों ने यह मुकाम हासिल किया है जिसमें श्रीलंका के कुमार संगाकारा का नाम इस सूची में सबसे ऊपर आता है. श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान ने वनडे में लगातार चार शतक लगाए हैं. उनके बाद पाकिस्तान के जहीर अब्बास, सईद अनवर, दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स, अब्राहम डिविलियर्स, क्विंटन डी कॉक, न्यूजीलैंड के रॉस टेलर, पाकिस्तान के बाबर आजम, इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो के नाम शामिल हैं.

इस मैच में कोहली ने एक और कारनामा किया, जी हां कोहली ने सचिन तेंदुलकर के एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेजी से 10 हजार रन पूरे करने के रेकॉर्ड को भी तोड़ा. जिसपर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर ट्वीट करके भारतीय कप्तान को बधाई दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू