Players Won IPL In First Season As Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा. देश में आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के केवल पहले 20 मैचों की घोषणा की गई है. आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें: Is IPL 2026 free on JioHotstar? क्या जियोहॉटस्टार पर फ्री में देख सकते हैं आईपीएल? जानें कहां और कैसे देखें लाइव मैच
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले एक बार फिर रिकॉर्ड्स और दिलचस्प आंकड़ों की चर्चा तेज हो गई है. इस बीच एक खास उपलब्धि पर भी फैंस की नजर है, जिसमें उन खिलाड़ियों की बात हो रही है जिन्होंने अपने पहले ही सीजन में कप्तान बनते ही टीम को चैंपियन बना दिया. आईपीएल के 18 साल के इतिहास में अब तक सिर्फ चार खिलाड़ी ही ऐसा करने में सफल रहे हैं. खास बात यह है कि इन चार में से तीन खिलाड़ी भारतीय हैं.
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का आता है. उन्होंने साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए टीम को पहले ही सीजन में खिताब दिलाया था. यह आईपीएल का भी पहला सीजन था और वॉर्न ने अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया था.
इसके बाद 2013 में रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली और अपने पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बना दिया. यह मुंबई इंडियंस का भी पहला आईपीएल खिताब था. रोहित से पहले कई बड़े खिलाड़ी टीम की कप्तानी कर चुके थे, लेकिन सफलता रोहित के हाथ लगी.
साल 2022 में हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस के साथ इतिहास रच दिया. हार्दिक ने अपने पहले ही कप्तानी सीजन में टीम को ट्रॉफी जिताई. खास बात यह थी कि गुजरात टाइटंस का भी यह डेब्यू सीजन था और टीम ने पहली ही बार में खिताब अपने नाम कर लिया.
वहीं, इस लिस्ट में चौथा नाम रजत पाटीदार का है. उन्होंने 2025 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हुए टीम को पहली बार चैंपियन बनाया. पाटीदार का यह बतौर कप्तान पहला ही सीजन था. उनसे पहले विराट कोहली जैसे दिग्गज भी टीम की कमान संभाल चुके थे, लेकिन खिताब नहीं जीत सके थे.
आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में पहले ही सीजन में कप्तान बनकर खिताब जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. यह आंकड़ा बताता है कि नेतृत्व, रणनीति और दबाव में प्रदर्शन कितना अहम होता है.













QuickLY