Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Live Score Update: कोलंबो में पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
पाकिस्तान बनाम नामीबिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 35th Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी को पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (Sinhalese Sports Club, Colombo) में खेला जा रहा है. ग्रुप A में दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है और नॉकआउट में जगह बनाने के लिए जीत जरूरी मानी जा रही है. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की अगुवाई सलमान आगा कर रहे हैं, जबकि नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026 35th Match Pitch Report And Weather Update: पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच 35वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से टॉप ऑर्डर में बाबर आज़म, फखर ज़मान और साइम अयूब नजर आ सकते हैं. वहीं नामीबिया की तरफ से ज़ेन ग्रीन, गेरहार्ड इरास्मस और जान फ्रायलिंक पारी की शुरुआत कर सकते हैं. सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है, ऐसे में फैंस को एक प्रतिस्पर्धी मुकाबले की उम्मीद है.

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Pakistan National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team Match Scorecard)

सलमान आगा की अगुवाई में पाकिस्तान की टीम मजबूत बल्लेबाजी और घातक तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान पर उतरी है. शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और शादाब खान जैसे गेंदबाज नामीबिया के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं. वहीं नामीबिया की टीम भी इस बड़े मंच पर पाकिस्तान को कड़ी टक्कर देने के इरादे से उतरी है.

ग्रुप A का यह मुकाबला अंक तालिका के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. पाकिस्तान की टीम जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी, जबकि नामीबिया की टीम उलटफेर कर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी. मुकाबले से जुड़े हर गेंद, हर रन और हर विकेट का लाइव अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.