MI vs CSK 1st IPL Match 2020: रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक लौटे पवेलियन, मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में बनाए 86/2

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2020 के पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 10 ओवर की समाप्ति के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए हैं. टीम के लिए फिलहाल सूर्यकुमार यादव 13 गेंद में 16 रन और सौरभ तिवारी 17 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं.

मुंबई इंडियंस (Photo Credits: File Photo)

IPL 2020: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में खेले जा रहे आईपीएल 2020 (IPL 2020) के पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 10 ओवर की समाप्ति के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए हैं. टीम के लिए फिलहाल सूर्यकुमार यादव 13 गेंद में 16 रन और सौरभ तिवारी 17 गेंद में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अबतक फिरकी गेंदबाज पीयूष चावला और सैम कुरैन ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की है. पीयूष चावला ने जहां 1 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 3 रन खर्च कर रोहित शर्मा (12) का विकेट चटकाया है, वहीं सैम कुरैन ने दूसरे सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को उनके 33 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन लौटाया है. डी कॉक ने अपनी इस पारी के दौरान 20 गेदों का सामना करते हुए 5 चौके लगाए.

यह भी पढ़ें- MI vs CSK Dream IPL 2020: आईपीएल में खेली गई महेंद्र सिंह धोनी की वो यादगार पारियां जिसे आज भी लोग करते हैं याद

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी पहले मैच में जहां मुंबई इंडियंस की टीम ने क्विंटन डी कॉक, कीरोन पोलार्ड, जेम्स पैटिंसन और ट्रेंट बोल्ट जैसे विदेशी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है, वहीं चेन्नई की टीम ने शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सैम कुरैन और लुंगी एनगिदी को मैदान में उतारा है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड