MS Dhoni Celebrates Fan's Birthday In Ranchi: एमएस धोनी ने अपने फैन को दिया सरप्राइस, ऐसे मनाया जन्मदिन; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
एमएस धोनी (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. इन दिनों एमएस धोनी अपने होमटाउन रांची में हैं. एमएस धोनी ने हाल ही में अपने फैन का जन्मदिन मानाने के लिए उसके घर पहुंच गए. धोनी ने अपने फैन की स्पेशल सरप्राइज दिया हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में एमएस धोनी अपने फैन का केक कट करवाते नजर आ रहे है. इसके बाद फैन धोनी को सबसे पहले केक खिलाता है. इस फैन का नाम रोशन है. धोनी अपने लकी प्रशंसक को बाद में मिठाई भी खिलाते हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं. फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया सामने रख रहे हैं.