PBKS vs RR IPL 2025 Preview: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) 2025 का 18वां मुकाबला 5 अप्रैल(शनिवार) को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार(IST) शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस शाम 07:00 PM को होगा.
Punjab Kings vs Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में 5 अप्रैल(शनिवार) को पंजाब किंग्स (PBKS) और 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी. यह मुकाबला पंजाब के लिए खास होगा क्योंकि वे इस सीज़न का पहला होम गेम खेलने उतरेंगे. नया कप्तान श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभाल रहे हैं और अब तक पंजाब ने शानदार प्रदर्शन किया है. पंजाब किंग्स ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर तालिका में मजबूती हासिल की है. कप्तान श्रेयस अय्यर जबरदस्त फॉर्म में हैं और अब तक आउट नहीं हुए हैं. उन्होंने दो अर्धशतक जड़े हैं और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है. यह भी पढ़ें: मुल्लांपुर में RR बनाम PBKS IPL 2025 मैच से पहले जानें महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े
वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 की शुरुआत निराशाजनक तरीके से की थी. पहले दो मुकाबलों में हार झेलने के बाद टीम ने वापसी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर सीज़न की पहली जीत दर्ज की. अब संजू सैमसन की टीम इस लय को बरकरार रखते हुए एक और जीत दर्ज करना चाहेगी. अगर पंजाब इस मैच को जीतता है तो वह पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर सकता है.
पीबीकेएस बनाम आरआर आईपीएल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(PBKS vs RR Head-To-Head Record in IPL): आईपीएल इतिहास में अब तक दोनों टीमें 28 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें से पंजाब ने 12 और राजस्थान ने 16 मुकाबले जीते हैं
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रवीण दुबे, विजयकुमार वैश्यक, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कुणाल सिंह राठौड़, शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

