GG W vs MI W, WPL 2025 Preview: महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम विमेंस प्रीमियर लीग(WPL) 2025 का 5वां मुकाबला 18 फरवरी(मंगलवार) को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में भारतीय समयनुसार (IST) शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 07:00 PM को होगा.
Gujarat Giants Women's Cricket Team vs Mumbai Indians Women's Cricket Team: गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम विमेंस प्रीमियर लीग(WPL) 2025 का 5वां मुकाबला 18 फरवरी(मंगलवार) को वडोदरा(Vadodara) के कोटाम्बी स्टेडियम(Kotambi Stadium) में खेला जाएगा. गुजरात जायंट्स (GG-W) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करारी हार के बाद यूपी वॉरियर्ज़ पर छह विकेट से जीत दर्ज कर वापसी की. अब टीम अपने तीसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI-W) से भिड़ने के लिए तैयार है. दूसरी ओर, मुंबई ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दो विकेट से हार झेली थी, और यह उनका दूसरा मुकाबला होगा. यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार आरसीबी, बस एक क्लिक पर जानें अन्य टीमों का हाल
गुजरात जायंट्स ने पिछले मैच में यूपी वॉरियर्ज़ को 143/9 पर रोककर संतुलित गेंदबाजी प्रदर्शन किया, जो पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ 202 रन लुटाने के बाद सुधार का संकेत है. वहीं, मुंबई इंडियंस अपने पहले मुकाबले में 164 रन पर सिमट गई थी और आठ विकेट लेने के बावजूद जीत नहीं सकी. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मुंबई अब जीत के लिए पूरी ताकत झोंकेगी, जबकि गुजरात अपने लय को बरकरार रखना चाहेगी.
डब्ल्यूपीएल में जीजी डब्ल्यू बनाम एमआई डब्ल्यू का हेड टू हेड रिकॉर्ड(GG W vs MI W Head-To-Head Record In WPL): गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक विमेंस प्रीमियर लीग में कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं, और चारों ही मैचों में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है. गुजरात जायंट्स अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है. MI-W का इस मुकाबले में मनोवैज्ञानिक दबदबा रहेगा, जबकि GG-W अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2025 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

