क्रिकेट

BAN vs IRE 3rd T20I 2025 Toss & Live Scorecard: आयरलैंड ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, बांग्लादेश करेगी पहले गेंदाबाजी, देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

आयरलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. वही, बांग्लादेश पहले गेंदाबाजी करेगी. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश बनाम आयरलैंड के बीच कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान बांग्लादेश की टीम का पड़ला भारी रहा हैं.

BAN vs IRE 3rd T20I 2025 Toss & Live Scorecard: आयरलैंड ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, बांग्लादेश करेगी पहले गेंदाबाजी, देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
Paul Sterling with Litton Das (X/@BCBtigers)

Bangladesh National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team Match Scorecard: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला 02 दिसम्बर(मंगलवार) को चट्टोग्राम (Chattogram) के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम (Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसमें आयरलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. वही, बांग्लादेश पहले गेंदाबाजी करेगी. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश बनाम आयरलैंड के बीच कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान बांग्लादेश की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. बांग्लादेश की टीम ने 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, आयरलैंड की टीम को महज 3 मैच में जीत मिली है. वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला हैं. रोमांचक मुकाबलें में बांग्लादेश ने आयरलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज़ की 1-1 से बराबर, लिटन दास ने खेली तुफानी पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

आयरलैंड ने जीता टॉस 

यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: परवेज़ हुसैन इमोन, तंज़ीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेट कीपर/कप्तान), तौहीद ह्रदय, सैफ़ हसन, शमीम हुसैन, मोहम्मद सैफ़ुद्दीन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, शोरीफुल इस्लाम, मुस्तफ़िज़ुर रहमान

आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैंफ़र, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, मैथ्यू हम्फ्रीज़, क्रेग यंग, ​​बेंजामिन व्हाइट

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

बांग्लादेश बनाम आयरलैंड टी20 इंटरनेशनल सीरीज का भारत में टीवी टेलीकास्ट उपलब्ध नहीं होगा, क्योंकि किसी भी भारतीय ब्रॉडकास्ट नेटवर्क ने इस टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार हासिल नहीं किए हैं. लेकिन भारत में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बांग्लादेश बनाम आयरलैंड दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच का लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2025 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).