BAN vs IRE 2nd Test 2025 Day 4 Scorecard, Stumps: आयरलैंड ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर बनाए 176 रन, बांग्लादेश जीत से 4 विकेट दूर, यहां देखें चौथे दिन का पूरा स्कोरकार्ड
बांग्लादेश बनाम आयरलैंड(Credit: X/Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team Match Scorecard: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में खेला जा रहा है. चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान बांग्लादेश मैच पर पूरी तरह हावी नजर आया. 509 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड ने 54 ओवर में 176 रन बनाकर 6 विकेट गंवा दिए और जीत के लिए अभी भी 333 रनों की जरूरत है. कप्तान एंड्रयू बलबिर्नी, पॉल स्टर्लिंग और हैरी टेक्टर जैसी प्रमुख विकेट जल्दी गिरने से आयरलैंड शुरुआत में ही दबाव में आ गया. टेक्टर ने 50 रन बनाकर थोड़ी उम्मीद जगाई, लेकिन हसन मुराद की गेंद पर उनका विकेट गिरते ही टीम बैकफुट पर चली गई. बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर बनाए 156 रन, आयरलैंड पर बनाई 367 रनों की बढ़त, यहां देखें तीसरे दिन का पूरा स्कोरकार्ड

कर्टिस कैम्पर 34 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं, जबकि एंडी मैकब्राइन 11 रन पर उनका साथ दे रहे हैं. बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम सबसे प्रभावी गेंदबाज रहे, जिन्होंने 20 ओवर में 55 रन देकर 3 विकेट झटके. हसन मुराद को 2 और खालिद अहमद को 1 सफलता मिली. अंतिम दिन आयरलैंड के लिए मुकाबला बचाना ही बड़ी चुनौती होगी.

बांग्लादेश की दूसरी पारी

बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 297 रन पर पारी घोषित की और आयरलैंड के सामने 509 रनों का विशाल लक्ष्य रख दिया. टीम की शुरुआत मजबूत रही, जहां महमुदुल हसन जॉय ने 91 गेंद में 60 रन बनाए और शादमान इस्लाम ने 119 गेंद में 78 रन की उपयोगी पारी खेली. दोनों ने मिलकर टीम को सॉलिड शुरुआत दिलाई. इसके बाद मोमिनुल हक ने बेहतरीन अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए 118 गेंद में 87 रन जोड़े. उनकी पारी में 10 चौके शामिल रहे.

कप्तान नजमुल हसन शांतो मात्र 1 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए. अंत में अनुभवी मुशफिकुर रहीम ने 53 रन की नाबाद पारी खेलकर स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया, जिसके बाद टीम ने 69 ओवर में पारी घोषित कर दी. आयरलैंड की ओर से गैविन होई ने 2 विकेट लिए, जबकि एंडी मैकब्राइन और जॉर्डन नील को 1-1 सफलता मिली.

आयरलैंड की पहली पारी

आयरलैंड ने अपनी पहली पारी में 265 रन बनाए, जिसमें विकेटकीपर लोर्कन टकर सबसे बड़े नायक साबित हुए. टकर ने शानदार धैर्य और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए 170 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया. शुरुआत में पॉल स्टर्लिंग ने ताबड़तोड़ 27 रन बनाए, लेकिन इसके बाद आयरिश बल्लेबाज नियमित अंतराल पर आउट होते गए. एंड्रयू बलबिर्नी ने 21 रन, केड कारमाइकल ने 17 रन और हैरी टेक्टर ने 14 रन जोड़े. स्टीफन दोहेनी ने 46 रन बनाकर अच्छी साझेदारी निभाई, जबकि जॉर्डन नील ने 49 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को 250 के पार पहुंचाया.

बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 35.3 ओवर में 76 रन देकर 4 विकेट झटके. हसन मुराद को 2 विकेट मिले, जबकि खालिद अहमद ने भी 2 विकेट हासिल किए. मेहदी हसन मिराज और एबादोत हुसैन ने 1-1 सफलता ली.

बांग्लादेश की पहली पारी

टेस्ट की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 476 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए मुशफिकुर रहीम और लिटन दास ने बेहतरीन शतकीय पारियां खेलीं. मुशफिकुर ने 214 गेंदों में 106 रन बनाए, जबकि लिटन दास ने 192 गेंदों में 128 रन की आकर्षक पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे. शुरुआत में महमुदुल हसन जॉय ने 34 और शादमान इस्लाम ने 35 रन का योगदान दिया. मोमिनुल हक ने भी 63 रन बनाकर पारी को स्थिरता दी. मिराज ने 47 रन जोड़कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

आयरलैंड की ओर से एंडी मैकब्राइन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 33.1 ओवर में 109 रन देकर 6 विकेट लिए. मैथ्यू हम्फ्रीज़ और गैविन होई को 2-2 विकेट मिले, लेकिन बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने संयम और धैर्य से खेलते हुए मजबूत बढ़त बनाई.